रुडकी, फरवरी 23 -- कलियर, संवाददाता। पिरान कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में दोनों गंगनहरों के बीच पुल की नोक पर सिंचाई विभाग की बेशकीमती भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रही मछली की दुकानों पर सोमवार को प्रशासन का डंडा चला। नगर पंचायत की शिकायत का संज्ञान लेते हुए रुड़की की अपर तहसीलदार सुभागनी और ईओ कुलदीप चौहान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पुल के समीप अवैध रूप से जमी दुकानों को हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने शुरुआत में विरोध करने और काम रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सख्ती और पुलिस बल के कड़े रुख के आगे उनकी एक न चली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...