हमीरपुर, फरवरी 4 -- एसडीएम सदर के न्यायालय से सिंचाई विभाग महोबा की बंधी में काबिज लोगों को नोटिस भेज कर अभिलेखों के साथ पांच फरवरी को मौजूद होने की निर्देश दिए गए हैं। नोटिस प्राप्त होते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक सिंचाई विभाग की बंधी में एक सैकड़ा लोगों ने कब्जा करके इसका नामोनिशान मिटा दिया है। बंधी में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए हाईकोर्ट ने 2021 में आदेश पारित किया था। लेकिन यह आदेश आज तक धरातल पर नहीं लागू हो सका। कस्बे में गत माह 15 जनवरी को हुए लव जिहाद, दुष्कर्म, धर्मांतरण के दबाव की घटना के बाद आरोपियों के परिजनों के व्यावसायिक भवन सिंचाई विभाग की बंधी को ध्वस्त करके बनाए गए हैं। हिंदूवादी संगठनों ने इस भवन को ढहाने की जोरदार मांग की थी। घटना के 10 दिन बाद एसडीएम सदर के न्यायालय से कब्जाधारको...