कुशीनगर, जनवरी 8 -- राजापाकड़, हिन्दुस्तान संवाद। चाफ रजवाहा के धर्मपुर माइनर व पाकड़ माइनर से जुड़े गांवों के किसानों की चौपाल बुधवार को माइनर के राजापाकड़ स्थित टेल पर आयोजित की गई। सिंचाई विभाग के तत्वावधान में आयोजित चौपाल का उद्देश्य टेल तक पानी न पहुंचने, वितरण में देरी व अनियमितता जैसी समस्याओं को मौके पर समझना व समाधान सुनिश्चित करना, नहरों के रखरखाव, पानी के सही उपयोग, सफाई व जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। सहायक अभियंता प्रविन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि विभाग द्वारा नहर व माइनरों के अंतिम छोर तक समुचित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी किसानों को बराबरी के आधार पर समय पर पानी उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। अवर अभियंता ज्ञानेश्वर राय ने माइनरों की वर्तमान स्थिति से किसानों को अवगत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.