लखनऊ, फरवरी 20 -- सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी के सरोजनीनगर स्थित बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत करीब 10 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। सरोजनीनगर के न्यू बेहसा निवासी सुरेश कुमार सिंह प्रतापगढ़ में सिंचाई विभाग में कार्यरत है। पीड़ित ने बताया कि जनवरी में घर में ताला बंद कर परिवार संग पैतृक गांव प्रतापगढ़ गए थे। 13 जनवरी की रात करीब 11 बजे पड़ोसी ने उनके घर का ताला टूटा देखा और उन्हें घर में चोरी की जानकारी दी। साथ ही पड़ोसी ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित के सभी कमरों का वीडियो बनाया और वहां से चली गई। सुरेश अगले दिन घर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने मेन गेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.