जमुई, फरवरी 13 -- गिद्धौर, निज संवाददाता प्रखंड के पंचमंदिर के प्रांगण में गुरुवार को मौरा पंचायत के सरपंच अवधेश सिंह की अगुवाई में मौरा गांव के दर्जनों कृषकों की एक बैठक आयोजित की गयी। आहूत बैठक में सरपंच सह समाजसेवी अवधेश सिंह ने उपस्थित कृषकों से कहा कि मौरा निजुआरा बालू घाट को लेकर जमुई समाहर्ता द्वारा बीते 09 फरवरी को एक पत्र जारी किया गया था। जिसमें गैर सरकारी सदस्य के रूप में छल पूर्वक आठ सदस्यों का नाम जोड़ा गया जो बिल्कुल उचित नहीं है। चूंकि उक्त नामों पर बिना ग्रामीणों की सहमति से उनका नाम निगरानी समिति में जोड़ा गया है जो अनुचित है। बैठक में पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरयू यादव ने बैठक में कहा कि अगर अविलंब अधिकारी इस आदेश को स्थगित नहीं करते हैं तो ग्रामीण के द्वारा इस विषय पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ेगा। इधर ग्रामीण सह समाजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.