अल्मोड़ा, दिसम्बर 3 -- जिपंस सल्ला भाटकोट शैलजा चम्याल ने लिगुड़ता मंगलता सिंचाई पाइप लाइन ठीक करने की मांग को डीएम को पत्र भेजा है। कहना है कि देवीय आपदा के कारण क्षेत्र में सिंचाई पाइप लाइन जगह जगह टूट गई है। इस कारण फसल की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। इससे भूमि सिंचाई के अभाव में बंजर होती जा रही है। उन्होंने किसानों की समस्या को देखते हुए लाइन को दुरुस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...