रामनगर, अगस्त 24 -- रामनगर। हाथीडगर सिंचाई नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार की देर रात एक व्यक्ति का शव हाथीडगर सिंचाई नहर में मिला था। रविवार को उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए। आस-पास की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। नारायणपुर मुलिया निवासी मनीष नेगी ने मृतक की पहचान अपने पिता सतपाल सिंह नेगी पुत्र राजे सिंह के रूप में की है। बताया कि उसके पिता तीन दिन से लापता थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी। बताया कि वह लंबे समय से मानिसक रूप से बीमार थे। उनकी निगरानी भी रखी जाती थी। वहीं कोतवाल ने बताया कि पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सिंचाई नहर में पैर फिसलने से मौत होने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.