बागेश्वर, जून 3 -- बागेश्वर। पंपिंग सिंचाई योजना प्रभावित होने से किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पानी के अभाव में 800 नाली भूमि बंजर होने के कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। फटगली के ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके गांव में सिंचाई के लिए लघु सिंचाई विभाग ने पंपिंग योजना बनाई थी, लेकिन दस साल से उन्हें योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पंप बदहाल हो गया है। इस समस्या से विभाग को कई बार बता दिया है, लेकिन आज तक सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। गांव की 800 नाली सिंचित भूमि सूख गई है। उनके गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.