जमशेदपुर, मई 19 -- स्वर्णरेखा नहर प्रमंडल चांडिल की ओर से जमशेदपुर व पोटका प्रखंड के 24 गांवों में जमीन के नीचे सिंचाई हेतु पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। योजना का नाम भूमिगत सिंचाई पाइपलाइन योजना है। नहर प्रमंडल चांडिल की ओर से बताया गया है कि खेतों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न मोटाई के पाइप जमीन के चार फीट नीचे बिछाया जा रहा है। पाइप बिछाने के उपरांत जमीन को पूर्व की भांति समतल बना दिया जाएगा। जमीन का स्वामित्व जमीन मालिक के पास ही रहेगा। इससे भूमि का उपयोग पूर्ववत हो सकेगा। इसलिए सर्व साधारण से अपील की गई है कि वे किसी अफवाह पर विश्वास नहीं करें और योजना में विरोध नहीं करें, ताकि यथाशीघ्र खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.