ललितपुर, दिसम्बर 6 -- सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एलआरसी की किसलवास माइनर में पानी उपलब्ध नहीं होने से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी को स्थितियों से अवगत कराया। जिस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को बुलाकर नाराजगी जताई और तत्काल प्रभाव से जेई को मौके पर भेजकर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मण्डलायुक्त झांसी मण्डल झांसी बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और मौके पर कइयों का निस्तारण भी कराया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि यहां पर अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद सम्बंधी आती हैं, इन शिकायतों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन करे और निष्पक्ष व गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.