औरंगाबाद, अप्रैल 18 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के ओरडीह के किसान सुधीर कुमार की समरसेबल चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि सिंचाई के उद्देश्य से 3 महीना पहले खेत में समरसेबल लगाए थे। दो-चार दिन से खेत की ओर नहीं गए थे। मंगलवार को जब उनके पिता गए तो देख कि समरसेबल, स्टार्टर और तार गायब है। काफी खोज भी के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस को उन्होंने इसकी लिखित जानकारी दी है। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने कहा कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...