गाजीपुर, दिसम्बर 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों को फसल की सिंचाई के लिए नहरों, तालाबों, राजकीय नलकूपों, बांध-बन्धियों के माध्यम से सुविधायें दी गई हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को निजी नलकूप लगाने के लिए प्रदेश सरकार अनुदान भी देती हैं। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना किसानों को सिंचाई के लिए उथले, मध्यम और गहरे नलकूप बनाने के लिए प्रदेश सरकार आर्थिक सहायता भी देती है। जिससे वह आत्मनिर्भर हो सके। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। इसमें खसरा और खतौनी की नकल, 61ख की नकल (जमीन संबंधी दस्तावेज), इंजन क्रय करने का कोटेशन और बिल, पासपोर्ट साइज की फोटो, निवास/जाति प्रमाण पत्र, ग्राम सभा के...