कटिहार, फरवरी 22 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत नलसर पंचायत के नलसर ग्राम स्थित मीठापुर एवं चापाखोर के बीच मिनी केयर (सिंचाई हेतु बिजली लाइन) का तार काटे जाने से स्थानीय किसानों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। जिससे खेतों में लगी धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। बता दें कि किसान मो. बिलाल द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर से जुड़े मिनी केयर के तार को काट दिया गया है। आरोप है कि इससे करीब पांच एकड़ भूमि में लगी धान की फसल तक पानी पहुंचना बंद हो गया है। किसान ने यह भी कहा कि बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के विरोध में स्थानीय किसान अमालुद्दीन, कमरुल, अनिल, बिलाल समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.