बागेश्वर, जून 20 -- सिंचाई के पानी के लिए पाए गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग का घेराव किया। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया। यहां हुई सभा में वक्ताओ ने कहा कि पानी की कमी से धान की फसल खतरे में पड़ गई है। धान की नर्सरी सूखने के कगार पर है। पाये गांव की महिलाओं ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से सिंचाई विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि आषाढ़ का महीना समाप्त होने को है, लेकिन खेतों में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला, जिससे धान की पौध सूखने की कगार पर है। महिलाओं का कहना है कि पानी की कमी के कारण न केवल रोपाई प्रभावित हो रही है, बल्कि खेत बंजर होने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे राशन की उपलब्धता भी संकट में पड़ सकती है। प्रदर्शन में शामिल प्रेमा देवी, आशा देवी, सुनीता नेगी, पूजा बिष्ट, माया, प्रेमा नेगी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.