चित्रकूट, फरवरी 2 -- चित्रकूट। संवाददाता सीतापुर चौकी क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी 41 वर्षीय किसान अवध नरेश खेत में सिंचाई कर रहे थे। वापस लौटते समय उनके पेट में अचानक दर्द हुआ। जानकारी होने पर परिजन उनको जानकीकुंड अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि अवध नरेश की सर्दी लगने से मौत हुई है। सूचना मिलने पर लेखपाल समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। मृतक के एक बेटा व दो बेटियां है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.