गिरडीह, अगस्त 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। स्नान करने की बात बोलकर घर से निकली पांच वर्षीय बच्ची का शव घर के पास अवस्थित सिंचाई कूप में पाया गया। घटना देवरी थाना क्षेत्र के चतरो मधरापुर की है। मृतका प्रीति कुमारी चतरो के मधरापुर टोला निवासी लक्ष्मण सिंह की पुत्री थी। लक्ष्मण सिंह के मुताबिक रविवार की शाम चार बजे उसकी पुत्री प्रीति कुमारी स्नान के लिए जाने की बात बोलकर घर से निकली थी। डेढ़ घण्टे का समय बीत जाने के बाद भी उसके घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गयी। खोजबीन के क्रम में घर से दो सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित सिंचाई कूप से बच्ची का शव बरामद किया गया। इधर बच्ची का शव मिलने की इस घटना से आहत परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। समाचार प्रेषित किए जाने तक घटना की सूचना देवरी पुलिस को नहीं दी गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.