प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 24 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार में सिंचाई का पैसा मांगने पर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित भैयालाल सोनी पुत्र प्यारे लाल सोनी निवासी ग्राम रानीगंज, थाना आसपुर देवसरा ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वह अपनी सिंचाई का बकाया पैसा मांगने के लिए धनसार निवासी सुजुद खान के पास गया था। आरोप है कि सुजुद खान ने पैसा देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी शामिल थे। घटना सोमवार को शाम की बताई गई है। थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्...