हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। देवला तल्ला में खराब ट्यूबवेल को ठीक करने की मांग के लिए मंगलवार को स्थानीय ग्रामीण सिंचाई विभाग के नलकूप खंड पहुंचे। सहायक अभियंता को दिए मांगपत्र में कहा कि ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र में सिंचाई के साथ पेयजल का संकट बना हुआ है। जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों को पानी मिलना मुश्किल बना हुआ है। इसके लिए समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। एई के बताया ट्यूबवेल के लिए नई मोटर मंगाई गई है। इसके लगने पर सप्लाई बेहतर होने के साथ शुरू हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में कैलाश सिंह नौला, प्रेम नारायण सिंह मेहता, राजेंद्र पुरी, हरेंद्र सिंह नौला, किशोर पुरी, उमराव पुरी, राजेश गिरी, त्रिलोक सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.