लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- बेहजम, संवाददाता। नीमगांव थाना क्षेत्र में एक युवक को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव सरैंया अकबरपुर निवासी 32 वर्षीय श्यामू सोमवार के दोपहर अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। बताया जाता है कि तभी उसके पैर में सांप ने काट लिया। लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। उसको लगा कि उसके किसी कीड़े ने काटा है। वह सिचाई करता रहा। शाम को घर आने पर उसकी हालत बिगड़ गयी। उसने पूरा मामला परिवार को बताया। हालात बिगड़ती देख परिजन उसको जिला अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...