कन्नौज, दिसम्बर 16 -- कन्नौज। तुलापुरवा गांव में फसल की सिंचाई कर रहे युवक की मौत सांप के डसने से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तुलापुरवा निवासी 29 वर्षीय सुबोध पुत्र अम्बरीश सिंह यादव सोमवार की सुबह अपने खेत में आलू की फसल कीं सिंचाई करने गया था। तभी दोपहर में अचानक वह बेसुध होकर खेत में गिर पड़ा था। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। संदिग्ध हालातों में हुई युवक की मौत को लेकर लोगों ने सर्दी से आशंका जताई थी। जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। मंगलवार को डॉ. सूरज व डॉ. परीक्षित के पैनल ने वीडियो रिकार्डिंग के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद मौत का कारण उजागर हुआ। पीएम रिपोर्ट के अनुसार सुबोध की मौत स्नेक बा...