बहराइच, जनवरी 9 -- बहराइच। नानपारा कोतवाली के हुसैनीपुरवा निवासनी शकीला बानो पत्नी अबरार खेत में पानी लगा रही थी। पाइप बगल के खेत से ले जाए जाने पर 28 नवम्बर सुबह हमलावरों ने उसे घर से घसीट कर मारपीट की। उसे बचाने आए तो उन्हे दौड़ा लिया। कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर कार्यवाई नही हुई।पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत किए जाने पर एक माह दस दिन बाद सिराज, अब्दुल मजीज व एजाज को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...