समस्तीपुर, मार्च 17 -- सिंघिया । नगर पंचायत में अवस्थित पैकरा गांव में सोमवार की दोपहर एक अधेड़ की बिजली का करंट लग जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान स्वर्गीय धनेश्वर यादव के 55 वर्षीय पुत्र रामचंद्र यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अन्य दिनों की भाती रामचंद्र अपने खेत को देख कर घर आया था। वहीं घर में लगे बिजली के मोटर को चला कर स्नान करने गया। तभी वो मोटर के संपर्क में आ गया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.