समस्तीपुर, जनवरी 7 -- सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के राजस्व ग्रामों में पिछ्ले 9 माह में महज 740 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। जबकि प्रखंड में पीएम किसान सम्मान निधि के कुल 12 हजार 636 लाभुक हैं। नये निर्देश के तहत जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगा, उन किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि अटक सकती है। प्रखंड कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब भी करीब 11 हजार 896 किसान सम्मान निधि के लाभुक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होना शेष है। ऐसे में प्रखंड कृषि विभाग ने 6 से 9 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए सभी 45 राजस्व ग्रामों में विशेष शिविर के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया है। शिविर का संचालन हल्कावार होगा। शिविर में संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक व राजस्व कर्मचारी मौजूद ...