हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई/पिहानी, संवाददाता। सिंघाड़ा तोड़ने गईं तीन बच्चियां तालाब में डूब गईं। किसी तरह एक बच्ची बाहर आ गई जबकि दो बच्चियों की खबर लिखे जाने तक कोई पता नही चल सका था। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिहानी थाना क्षेत्र के दहेलियां रामपुर गांव निवासी कमलेश की बारह वर्षीय पुत्री आरुषि, पड़ोसी गंगाराम की 14 वर्षीय बेटी प्रियंका और हरदोई के चितरई गांव निवासी धर्मेंद्र की दस वर्षीय बेटी जानवी गांव के पास एक तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने गयी थी। तीनो तालाब में गहराई मेंबचली गईं और डूबने लगीं। जैसे तैसे जानवी को ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकाल लिया, लेकिन अन्य दोनों बच्चियों का कोई पता नही चल सका। जानवी अपने नाना राजेश के यहां आई थी और शुक्...