देवघर, फरवरी 13 -- देवघर। नगर के सिंघवा मोहल्ला में मंगलवार देर रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार ने तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहल्ले से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। दोनों से थाना में गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात बदमाश द्वारा एक बाइक सवार पर फायरिंग किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया जा रहा है कि गोली बाइक सवार को नहीं लग उसकी बाइक में जा लगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला वर्चस्व से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने एक ...