हजारीबाग, फरवरी 24 -- चौपारण प्रतिनिधि। सिंघरावा हाई स्कूल रोड स्थित वेक्टर विद्यालय के समीप मंगलवार को एक विशाल और जहरीला सांप निकलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सांप को देखते ही स्कूल के आसपास और राहगीरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों की आवाजाही पर रोक लगा दी। सांप निकलने की सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपक गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बडी मशक्कत के बाद टीम ने जहरीले सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वनरक्षी संटू कुमार ने बताया कि दुनिया के सबसे घातक सापों में से एक रसेल वाइपर है। पकड़े गए सांप को पास के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...