धनबाद, मई 16 -- महुदा, प्रतिनिधि। सिंगड़ा पंचायत के ग्रामीण पानी की गंभीर समस्या को लेकर काफी परेशान है। इसको लेकर सिंगड़ा पंचायत के ग्रामीण धनबाद सांसद ढुलू महतो के आवास पहुंचे और उन्हें ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई। ग्रामीणों ने महुदा रेलवे के पाईप लाइन का पानी ग्रामीणों को यथावत चालु रखने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि महुदा रेलवे कॉलोनी में बारकी स्थित दामोदर नदी से पानी की सुविधा दी गयी है। उसी पाइप लाइन से सिंगड़ा पंचायत के अन्तर्गत कुछ स्थानों पर ग्रामीणो के लिए सार्वजनिक पोइंट दिया गया था। ग्रामीण उसी से अपनी प्यास बुझाते है। वर्तमान में रेलवे विभाग द्वारा पाइप लाइन का डायवर्सन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों के बीच भारी जल संकट उत्पन्न हो जायेगा। पूरे पंचायत में पानी को लेकर त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.