पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक और विज्ञान संचारक लक्ष्मीकांत शर्मा ने रोटरी शरद मेला में सिंगिंग सुपरस्टार कप्टीशन में प्रतिभाग किया। बेहतरीन गायकी पर उन्हें रनरअप का पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाकर सराही। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के डॉ.अनिल सक्सेना, अनुरीता सक्सेना, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...