अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ में बीओडी प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार का मैरिस रोड स्थित होटल में मेगा इवेंट को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। अलीगढ़ में होने वाले मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट सीजन-6 और डांस बूस्टर सीजन-10 के ऑडिशन के बारे में जानकारी साझा की। बीऔडी प्रोडक्शन के डायरेक्टर समीर खुर्शीद ने बताया कि 4 अप्रैल को हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की तालानगरी विंग में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस मुख्य जज की भूमिका में नजर आएंगे। मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट सीजन-6 और डांस बूस्टर सीजन-10 के ऑडिशन भी अलीगढ़ में ही आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की जूनियर विंग को ऑडिशन स्थल बनाया गया है, जहां 17 फरवरी को ऑडिशन होगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.