सीवान, मार्च 22 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिंगारपट्टी मठिया में होली के दिन दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष से घायल कुछ लोगों में एक महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसका इलाज सीवान में कराया जा रहा था। एक हफ्ते के बाद इलाज के क्रम में शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान सिंगारपट्टी निवासी 55 वर्षीय गिरिजा देवी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर ग्रामीण थाने पर पहुंचकर हंगामा भी किए। घटना के संबंध में पूर्व में सिंगारपट्टी निवासी कुदल बीन ने हुसैनगंज थाने के आवेदन देकर बताया था कि 14 मार्च को उनके गांव का ही एक व्यक्ति उनके दरवाजे पर आकर उनकी भाभी गिरिजा देवी को 26 सौ रुपए चोरी करने का इल्ज़ाम लगाया और जबरदस्ती करने लगा, जब मना किया गया तो वह व्यक्ति अपने भाई भतीजा व अन्य व्यक्तियों के साथ पुनः वहां आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.