आगरा, नवम्बर 28 -- एक पहल बी.आर. मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक मनीष राय को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रतिष्ठित काइंडनेस एंड लीडरशिप-50 लीडिंग लाइट एशिया पेसिफिक के तहत सम्मानित किया गया है। स्वागत समारोह 26 नवंबर को ब्रिटिश हाई कमिश्नर के आधिकारिक निवास, ईडन हॉल, सिंगापुर में आयोजित किया गया। इस समारोह की मेजबानी ब्रिटिश हाई कमिश्नर निक मेहता, संस्थापक पिंकी लिलानी ने की। कार्यक्रम में एशिया-प्रशांत के विभिन्न देशों से आए चुनिंदा 50 नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवप्रवर्तकों और प्रभावशाली व्यक्तित्वों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...