सहारनपुर, फरवरी 14 -- सिंगापुर में नौकरी दिलवाने के नाम पर क्षेत्र के एक युवक से 7,74लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों पर ठगी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी से की गई शिकायत में कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव भाकरोड़ निवासी लोकेश कुमार पुत्र जगदीश ने बताया कि उनके गांव के पास के ही एक युवक थाना बिहारीगढ़ के एक गांव निवासी अपने साथी को साथ लेकर उससे मिले थे और उसे सिंगापुर की हेइको कंस्ट्रक्शन पी टी ई लिमिटेड नाम की कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही और यह भी लालच दिया कि सिंगापुर जाते ही उसकी व परिवार की जिंदगी बदल जाएगी। उन्होंने सिंगापुर में नौकरी दिलवाने तथा कागजी प्रक्रिया में करीब 8 लाख खर्च बताया था, जिसमें उसने 7,74 लाख रुपए आरोपियों को दिए थे। उसने कुछ रुपए ऑनलाइन तथा कुछ कैश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.