रामपुर, फरवरी 10 -- टांडा। सिंगापुर के किंग स्टन कालेज में डिप्लोमा कराने के नाम पर ढाई लाख की ठगी करने पर एक के खिलाफ पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सेंटाखेड़ा का मंझरा जललुसनगर निवासी अजय कुमार यादव ने कला वर्ग से स्नातक किया है। इसके बाद वह डिप्लोमा इन विजनेश मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहता था। इस डिप्लोमा कोर्स करने को लेकर गांव चक गजरौला निवासी आकाश के द्वारा जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा ग्राम रामुबाला गणेश हाल निवासी खुशहाल पुर निवासी निक्की से मिलवाया। निक्की ने बताया कि वह सिंगापुर के किंग स्टन कालेज से डिप्लोमा का कोर्स कराएगा। वहां उसकी अच्छी पहचान है। आकाश ने बताया उसने निक्की को डिप्लोमा कराने के सम्बंध में बैंक खाता और ट्रांजेक्शन के माध्यम से दो लाख तीस हजार रुपये दे दिए। निक्की को दिए गए इसके बाद अजय कुम...