लखनऊ, दिसम्बर 4 -- वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए इंवेस्ट यूपी सिंगापुर में अपने अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मजबूत करने में जुटा है। यहां के निवेशक ने यूपी में प्रौद्योगिकी आधारित थीम पार्क बनाने में रूचि दिखाई है और इसका प्रस्ताव इंवेस्ट यूपी को दिया है। इंवेस्ट यूपी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर गया है। वेरिशन एंड मैनेजमेंट वैश्विक मल्टी स्ट्रैटजी इंवेस्टमेंट फर्म और इन्फ्रोट्रस्ट सिंगापुर पीटीआई लिमिटेड के साथ बैठकें हुईं। इसमें उच्च मूल्य सेवाओं, प्रौद्योगिकी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर व पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। वेरिशन एंड मैनेजमेंट की प्रबंध निदेशक (एशिया इक्विटी कैपिटल मार्केट्स) हाओ लॉन्ग से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं को ...