लखनऊ, फरवरी 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को सिंगापुर की अग्रणी एकीकृत कंटेनर लाजिस्टिक्स कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रबंध निदेशक रीन पील पेडरसन ने मुलाकात कर यूपी में निवेश विस्तार पर चर्चा की। बैठक में यूपी में निवेश की व्यापक संभावनाओं, उद्योगों के लिए अनुकूल कारोबारी माहौल तथा राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल है और यहां निवेशकों के लिए सुरक्षित, स्थिर और पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम, त्वरित स्वीकृतियां, नीति आधारित प्रोत्साहन और मजबूत कानून-व्यवस्था के माध्यम से सरकार निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग दे रही है। उन्होंने एपी मोलर माएर्स्क को राज्य में निवेश विस्तार के लिए आवश्...