गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को हथुआ प्रखंड के सिंगहा पंचायत भवन विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, घरेलू हिंसा अधिनियम, विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता हैदर अली व पीएलवी नूर आलम की टीम ने बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध में रहने, उनके सुरक्षात्मक तरीके, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बच्चों का निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, यौन उत्पीडन आदि के बारे में बताया ।मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीके एवं मुफ्त विधिक सहायता के अंतर्गत उचित पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को उनके वादों में पैरवी करने के लिए मुफ्त अ...