चतरा, दिसम्बर 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिंगल रोड पर हर रोज दो लाख टन कोयला और ऐश पौंड की ढूलाई ने टंडवा सिमरिया के लोगों के जीवन को नारकीय बना दिया है। दस साल पहले जहां दस से बीस हजार टन कोयले की ढूलाई होती थी वहीं अब दो लाख टन पार कर गया। विधायक उज्जवल दास सदन के माध्यम से सरकार से इसी वजह से फोरलेन रोड बनाने की मांग कर रहे हैं। विधायक ने एनटीपीसी और सीसीएल के ढूलाई में फैले प्रदुषण, यातायात नियमों के पालन में कड़ाई लाने की मांग की। बताते चलें कि इसके पहले चतरा सांसद कालीचरण सिंह भी लोक सभा में ढूलाई के दौरान अनगिनत राहगीरों की मौत का मामला सदन में उठा चुके हैं। परन्तु अबतक न तो केन्द्र और न ही राज्य सरकार अबतक कोई रास्ता निकाल पायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...