गढ़वा, दिसम्बर 27 -- मझिआंव। शहरी विकास अभिकरण नगर विकास व आवास विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार नगर पंचायत के कई दुकानों में शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा छापामारी की गई। छापेमारी में सिंगल युज प्लास्टिक लगभग 16 किलोग्राम बरामद किया गया। जब्त कर संबंधित दुकानदार पर जुर्माना भी लगाया गया। मौके पर कार्यपालक के द्वारा सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि सिंगल यूज प्लास्टिक से वातावरण दूषित होता है। उसपर प्रतिबंध है। पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई भी की जाएगी। छापेमारी अभियान में सिटी मैनेजर जितेश कुमार के अलावा अन्य नगर पंचायत कर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...