अलीगढ़, सितम्बर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को रघुवीरपुरी पुलिस चौकी के पास एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पाद पकड़े गए। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने प्रवर्तन दल के साथ छापेमारी करते हुए तीन मंजिला गोदाम को सीज कर दिया। तीन ट्रक प्रतिबंधित सामग्री जब्त की। नगर आयुक्त ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को लगभग तीन ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और उत्पाद रखे एक तीन मंजिला गोदाम को सीज़ किया गया है। अभियान के दौरान जहां एक ओर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों से भरे तीन मंजिला गोदाम को सील किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.