आदित्यपुर, नवम्बर 30 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक (एकल उपयोग प्लास्टिक) के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस क्रम में नगर निगम की दो अलग-अलग टीम ने कल्पनापुरी-एस टाइप, आदित्यपुर थाना रोड, स्टेट बैंक रोड, आकाशवाणी और खरकई ब्रिज पर 33 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। उनके विरुद्ध 21,940 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। उल्लेखनीय है कि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी प्रकार के प्लास्टिक कैरी बैग, प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास प्लास्टिक स्ट्रो, थर्मोकोल आइटम प्लास्टिक पैकिंग और डिस्पोज़ल सामग्री का उपयोग करना, बेचना और खरीदना कानूनी अपराध है। अगर क्षेत्र में कोई भी दुकानदार या व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध जुर्माना और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.