जौनपुर, फरवरी 20 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत की ओर से दरीबा वार्ड में स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों और शिक्षकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के निर्देश पर स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 17 फरवरी से 28 फरवरी तक करायी जा रही है। इसी के तहत नगर पंचायत की चेयरमैन उम्मे रहिला एवं अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान शिक्षकों को सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा अलग-अलग बाल्टी में कूड़े वाहन को देने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा जागरूक किया गया। कर्मचारी वेद प्रकाश द्वारा बच्चों को पॉलीथिन , प्लाटिक का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय जिला कार्यक्रम प्रब...