किशनगंज, जून 6 -- पोठिया, निज संवाददाता। गुरुवार को डा. कलाम कृषि कॉलेज अर्राबारी में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन के साथ धूम-धाम से किया गया। दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम डॉ. के सत्यनारायण,प्राचार्य डा.कलाम कृषि महाविद्यालय,अंशुमन कुमार, रेंजर, अररिया वन प्रमंडल अररिया एवं डॉ. संजय सहाय नोडल पदाधिकारी ए.सी.एस द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य बिषय प्लास्टिक से नाता तोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो रहा। पहले प्राचार्य एवं अन्य अतिथियों के स्वागत में पौधो भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के अपने अभिभाषण में अंशुमन कुमार, रेंजर, अररिया वन प्रमंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस को मानाने जाने के कारण, कार्यक्रम की उपयोगिता एवं पूरे विश्व में पौधारोपण करके पृथ्वी को जलवायु परिवर्तन से बचाने के आह्वान के साथ ...