शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- तिलहर। बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। बिल जमा न करने पर 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर कई लोगों को नोटिस दिए गए। जेई अनिल कुमार के नेतृत्व में मौजमपुर गौटिया में चेकिंग अभियान चलाया गया। जेई अनिल कुमार ने बताया कि 5 हजार रुपए से अधिक के बिजली बिल बकायदार 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं और दो दर्जन उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के नोटिस दिए गए हैं। जेई अनिल कुमार ने चेकिंग के दौरान लोगों को जागरूक कर बिजली बिल में छूट योजना के तहत बिजली बिल भी जमा कराए गए। विधुत उपभोक्ताओं से अपील की गई कि अपना बकाया बिल सर चार्ज छूट योजना के तहत जमा कर छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस दौरान विश्वजीत, संजय कुमार, सुनील, सरताज, धर्मेंद्र, यश पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.