नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- फिलीपींस के एक नेता चुनाव रैली के दौरान 'सिंगल महिलाओं के साथ सोने' का प्रस्ताव दे बैठे। अब इस विवादित बयान को लेकर मुल्क का चुनाव आयोग अयोग्यता की कार्रवाई पर विचार कर रहा है। इधर, बयान देकर फंसे कांग्रेस उम्मीदवार ने माफी मांगी है। उनका कहना है कि वह सिर्फ मजाक में यह बात कह रहे थे। उन्होंने विरोधियों पर भी अधूरा वीडियो पोस्ट करने के आरोप लगाए हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार क्रिश्चियन सिया को आयोग की तरफ से सोमवार तक सफाई देने का समय दिया गया है। वह अगले महीने होने वाले मध्यावधि चुनाव में मेट्रो मनीला के पासिग शहर से उम्मीदवार हैं। आयोग ने पूछा है कि उनपर प्रतिबंध क्यों न लगाया जाए। फिलहाल, यह साफ नहीं हो सका है कि सिया की तरफ से आयोग को जवाब दिया गया है या नहीं। सिया के बयान का वीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.