रांची, जनवरी 20 -- कर्रा, प्रतिनिधि। जिले के सरकारी अस्पतालों में सिंगल नोडल अकाउंट (एसएनए) में राशि नहीं आने के कारण गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के एकाउंटेंट ने बताया कि नवंबर 2025 से एसएनए प्रणाली लागू होने के बाद से सहियाओं को छोड़कर स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों का वेतन भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। सिंगल नोडल अकाउंट लागू होने के बाद तकनीकी त्रुटियों के चलते भुगतान व्यवस्था बाधित हो गई है। खाते में राशि नहीं आने के कारण कुपोषित बच्चों को मिलने वाला आहार भी समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा पा रहा है। स्थिति यह है कि कुपोषित बच्चों के लिए आहार सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उधारी पर खरीदी जा रही हैं, लेकिन अब दुकानदार भी उधारी देने से इनकार करने लगे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.