शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- जिले में सामाजिक क्षेत्र और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जन समस्याओं के निस्तारण के लिए 7 जनवरी से सभी विकासखंडों में कैंप चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 22 अप्रैल तक चलेगा, जिसकी शुरुआत पुवायां ब्लॉक से होगी। कैंप चौपाल में पेंशन योजना, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। प्रत्येक कैंप में नामित नोडल अधिकारी डीडीओ और नायब तहसीलदार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल होंगे। पहला कैंप पुवायां ब्लॉक परिसर में आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.