हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- हरिद्वार। प्रसिद्ध सिंगर और रैपर फाजिलपुरिया उर्फ राहुल यादव ने मंगलवार को मायापुर के निरंजनी अखाड़े में मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंटकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में पूजा अर्चना कर शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि पर आकर उन्हें अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। कहा कि वह इस शहर में बार-बार आना चाहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.