लखनऊ, नवम्बर 23 -- दो नोटिस जारी होने के बाद भी लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर किए गए भड़काऊ पोस्ट के मामले में हाईकोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचीं। दरअसल नेहा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी डाली थी। इसके बाद भी उन्होंने बयान नहीं दर्ज कराए। हजरतगंज कोतवाली इंस्पेक्टर विक्राम सिंह ने बताया कि दो टीमें नेहा सिंह की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। नेहा पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने का आरोप है। इस मामले में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कुर्सी रोड स्थित वुडलैंड पैराडाइज अपार्टमेंट निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने हजरतगंज कोतवाली में 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। हजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.