नई दिल्ली, जनवरी 25 -- मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है, यहां मिट्टी की खदान धसने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 2 महिलाएं घायल हो गई है। मरने वालों में एक महिला और दो बच्चियां शामिल है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग मिट्टी लाने के लिए मिट्टी की खदान में थे, जहां मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धस गई और उसी में ये लोग दब गए। जैसे ही इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई, तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को रेस्क्यू कर खदान से बाहर निकाला, जिनमें एक महिला और दो बच्चियां की मौत हो गई है जबकि 2 महि...