खगडि़या, जनवरी 8 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थानान्तर्गत झिकटिया पंचायत के पतला गांव में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देबो सिंह की पत्नी नीलम देवी को सात लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली की पतला गांव में विदेश शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देवो सिंह के घर में छापामारी की। दस बोतल यानि साढ़े सात लीटर विदेशी शराब के साथ महिला करोबारी को गिरफ्तार कर लिया। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार महिला ने पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करों के गिरोह का पता चल सके। इस संदर्भ में महेशखूंट थाना में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। श्राद्ध पर मृत्युभोज का किया बहिष्कार, कई लोगों ने सराहा खगड़िया,एक प्रतिनिधि गायत्री परिवार सदैव से ही मृत्यु भोज का विरोध किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.